Search

September 8, 2026 9:56 pm

बिल बकाया पर बिजली विभाग की कार्रवाई, का शिकंजा, 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने शुक्रवार को अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में सख्त कार्रवाई की। 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले करीब 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कनीय विद्युत अभियंता (जेई) बिंजु विष्णु पूर्ति के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अभियान चलाया। टीम में अरुण कुमार, श्याम कुमार, भोला शर्मा और राजन मुर्मू शामिल थे। कार्रवाई की जद में लक्ष्मी नारायण भगत, अरुण कुमार भगत, उमा भगत, टाटा टेलीकॉम, सुभद्रा देवी, प्रदीप हेम्ब्रम, यमुना राम हांसदा और जैगुन बेवा समेत करीब 20 उपभोक्ता आए। विभाग ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!