पाकुड़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आगामी 29 तारीख तय की गई है। समय सीमा नजदीक आते ही निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10, भाग संख्या 413 की बीएलओ शीला रविदास ने मिसाल पेश करते हुए अपने केंद्र का ईएफ (इलेक्टर्स फॉर्म) डिजिटाइजेशन और सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।
डैशबोर्ड के आंकड़े दर्शा रहे शत-प्रतिशत प्रगति
निर्वाचन आयोग के आधिकारिक डैशबोर्ड के अनुसार, भाग संख्या 413 में कुल 901 मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 877 ईएफ फॉर्म वितरित किए गए, जबकि 24 फॉर्म अप्राप्त (Uncollectable) चिह्नित किए गए हैं।
कोई भी आवेदन नहीं है लंबित
डिजिटाइजेशन ट्रैकर के अनुसार, बीएलओ द्वारा 872 ईएफ फॉर्म का डिजिटाइजेशन और भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। वहीं, नागरिकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भरे गए 5 आवेदनों की जांच कर बीएलओ स्तर से उनका सत्यापन (Verify) भी पूरा कर लिया गया है। फिलहाल इस केंद्र पर कोई भी फॉर्म पेंडिंग नहीं है।
अंतिम तिथि 29 तारीख समीप होने के कारण जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य बूथों पर भी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।






