Search

July 27, 2026 11:45 pm

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी।

पाकुड़। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मिजानुर शेख को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!