Search

September 13, 2026 1:11 am

डायलिसिस सेंटर कर्मी से मारपीट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 183/26 के तहत मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त उमाकांत शाह (पिता तेज नारायण शाह), निवासी गौरीपुर, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में कार्यरत कर्मी धनंजय इनंदी के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उनकी एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पाकुड़ नगर थाना में धारा 351(2), 352, 115(2) एवं 117(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!