Search

July 29, 2026 12:47 am

पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र की जामजोड़ी पंचायत के शामपुर गांव में सोमवार देर रात आपसी विवाद में एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान माइनो मरांडी (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, माइनो मरांडी रात में खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पति हथिया हेम्ब्रम ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!