Search

July 28, 2026 9:24 pm

पाकुड़ में SIR-2026: शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा, अंचलाधिकारी ने की अपील।

पाकुड़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत पाकुड़ प्रखंड ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रखंड में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए पाकुड़ सदर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।
अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने बताया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

छुटे हुए पात्र मतदाता आज ही कराएं डिजिटाइजेशन

अंचलाधिकारी ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पूर्व में कहीं और स्थानांतरित हो गया था और अब पुनः पाकुड़ प्रखंड स्थित अपने मूल आवास पर आ चुका है, तो वह तुरंत अपना फॉर्म भरें।जो भी पात्र मतदाता अभी तक गणना प्रपत्र भरने या डिजिटाइजेशन कराने से वंचित रह गए हैं, वे आज ही अपना प्रपत्र भरकर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं। यदि किसी भी मतदाता को फॉर्म भरने या प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही है, तो वे सीधे अंचल कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!