Search

July 30, 2026 8:23 pm

सांसद की पहल पर अग्निकांड पीड़ित पांच परिवारों को मिली राहत, खाद्यान्न व कपड़े वितरित।

पाकुड़। पृथ्वीनगर में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों के घर समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। अग्निकांड के बाद संकट में घिरे पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद की पहल पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। सांसद के निर्देश पर पीड़ित परिवारों के बीच खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री और परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े वितरित किए गए।
राहत सामग्री मिलने के बाद अग्निकांड पीड़ित परिवारों के चेहरे पर कुछ राहत नजर आई। पीड़ित परिवारों ने इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए सांसद विजय हांसदा के प्रति आभार जताया। राहत वितरण के दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ऊमर फारुक समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कहा कि सांसद विजय हांसदा हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आम जनता के साथ खड़ा रहने वाला संगठन है। संकट की इस घड़ी में अग्निकांड प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। केंद्रीय समिति सदस्य ऊमर फारुक ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे बढ़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान जिला सह सचिव जोहूर आलम, जिला युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोख्तार शेख, सत्तार शेख, अमीरुल इस्लाम, इमाम हुसैन, हैदर अली, हाजिकुल शेख, हुसैन शेख, फसीउद्दीन शेख, साफु शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने राहत कार्य की सराहना करते हुए सांसद विजय हांसदा के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!