Search

July 30, 2026 8:55 pm

अकिल अख्तर के निर्देश पर मो. शमसाद आलम को मिली जिले की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पाकुड़। पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देशानुसार गुरुवार को गांधी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में प्रदेश महासचिव मो. नसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा जनता के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। मौके पर मिथलेश कुमार ठाकुर, रफीक अहमद, साइबर रहमान, नासिर हुसैन, याफोस अली, मो. महाफिजुर रहमान, अहमदुल्लाह, मुशर्रफ हुसैन, अनवर आलम, मकबूल शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20260730 wa00194399119325020603251
img 20260730 wa00184275402053425895169

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!