Search

August 1, 2026 1:26 am

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल; एक पाकुड़ रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) लिट्टीपाड़ा स्थित प्रवाह एनजीओ ऑफिस के सामने शुक्रवार को दो बाईक के आमने सामने की टक्कर से दोनों वाहन चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जामजोड़ी गांव निवासी जूलियस मरांडी थाना की ओर से बाजार आ रहा था कि ठीक प्रवाह ऑफिस के सामने खड़े एनजीओ के कर्मी अमित रविदास के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया गया। ईलाज के पश्चात् अमित रविदास को पाकुड़ रेफर कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि अमित रविदास का पैर फैक्चर है जिस कारण उन्हें रेफर किया गया। इधर पुलिस बाईक को जब्त कर आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!