Search

September 16, 2026 12:19 am

विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, पोषण प्रदर्शनी लगाकर माताओं को किया जागरूक।

इकबाल हुसैन

महेशपुर हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीडीपीओ नीलू रानी तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं चंदा रविदास, सुचिता संगा, मोनिका अग्नेश मालतो और प्रतिभा प्रधान के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, शिशु पोषण और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। पोषण प्रदर्शनी में हरी सब्जियां, फल, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्रियों को प्रदर्शित किया गया। माताओं को पौष्टिक आहार की जानकारी देते हुए स्वस्थ खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कहा कि जन्म के बाद छह माह तक शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वह कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, स्थानीय महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!