Search

August 1, 2026 9:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को डॉ. तनवीर आलम का संदेश- बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन, युवाओं की भागीदारी से मिलेगी नई ताकत।

पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी एवं एनएसयूआई की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं युवा नेता डॉ. तनवीर आलम ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं एवं छात्रों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता गांव, पंचायत और बूथ तक पहुंचकर आम लोगों और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने और जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। डॉ. तनवीर आलम ने संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए और डॉ. तनवीर आलम के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलाल शेख, लक्ष्मीकांत, इम्तियाज रिजवी, दिलदार आलम, नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260801 wa00256710652013489300878
img 20260801 wa00243047311377530593972

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!