Search

September 16, 2026 10:25 am

दिव्यांग पर जानलेवा हमले के मामले में फरार पांच आरोपियों के घर चिपकाया इश्तहार।

पाकुड़िया/पाकुड़। थाना कांड संख्या 02/26 में फरार चल रहे पांच आरोपियों के आत्मसमर्पण के लिए शनिवार को पाकुड़िया पुलिस पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नलहटी थाना पुलिस के सहयोग से हरियोका और गोविंदपुर गांव में आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, करीब तीन से पांच माह पूर्व सोरला गांव में नलहटी थाना क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने एक दिव्यांग व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि पांच आरोपी अब भी फरार हैं।
पुलिस टीम ने फरार आरोपियों नईमुद्दीन मौला, जहीर शेख, खैरुल शेख, निपेल शेख और इकबाल शेख के घर इश्तहार चिपकाकर उन्हें 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसआई रामप्रताप सिंह, एएसआई चंद्रानंद ठाकुर सहित नलहटी थाना पुलिस मौजूद रही।दिव्यांग पर हमले के मामले में फरार पांच आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!