Search

August 4, 2026 9:36 pm

भाजपा नगर मंडल की बैठक में कलश रथ के स्वागत और तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ब्याहुत धर्मशाला में नगर अध्यक्ष सोहन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के कलश रथ के 5 अगस्त को पाकुड़ आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों, बूथ समितियों के गठन और नगर में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के कलश रथ के पाकुड़ आगमन पर भव्य और गरिमामय स्वागत किया जाएगा। उन्होंने शेष बूथों पर 13 सदस्यीय बूथ समिति का गठन जल्द पूरा करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। साथ ही नगर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मनीष पांडेय, अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, त्रिलोचन दास, कर्ण मंडल, बापन सरकार, मोहन सरकार, चमरू रजवार, प्रणव सिंह, सुशील साह, पार्वती देवी, रश्मि भगत, निधि गुप्ता, मनोरमा देवी, गोपी दुबे, जीतू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!