Search

August 6, 2026 9:52 pm

पत्नी और सास की हत्या कर दामाद फरार, जांच में जुटी पुलिस।

पाकुड़: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के झेनागढ़िया गांव में बीते बुधवार की देर रात्रि को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गया. गुरुवार की अहले सुबह जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटना की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने की है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीचामहल निवासी एवराब अंसारी और उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था. बात इतनी बढ़ गई कि एवराब ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय बुलचेहरा बीबी पर तलवार से वार कर दिया. यह देख जब एवराब की सास 45 वर्षीय मेनेजा बेवा पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के साथ ही हत्यारोपी एवराब फरार हो गया.स्थानीय लोगों के मुताबिक एवराब बीचामहल गांव का निवासी है और बुलचेहरा से निकाह के बाद वह ससुराल में ही घर जमाई के रूप में रहता था. जानकारी के मुताबिक एवराब पश्चिम बंगाल में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था और बीते बुधवार को वह दिन के समय ससुराल पहुंचा था और देर रात्रि में घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.इधर, घटना को लेकर मृतका मेनेजा बेवा की बहन नूरनेहा बीबी ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करायी है. चूंकि घटना देर रात्रि कि है इसलिए कारणों का पता पुलिस को नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है. वहीं पुलिस घटना स्थल पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल पाए और हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो सके.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!