प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के लगभग 300 पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह)समुदाय के लोगों की सहभागिता से एक जागरूकता एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा के मुखिया शिव टुडू, कुंजबोना पंचायत के मुखिया रामा पहाड़िया तथा पंचायत समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किये तथा जल जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करना है।सभी अतिथियों ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकता तथा विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।मौक़े पर संस्था के सभी सदस्य एवं पीवीटीजी दीदी और ग्रामीण उपस्थित थे।





