Search

August 12, 2026 1:40 am

शिव भक्ति में लीन दिखे एसपी अनुदीप सिंह, सपरिवार किया रुद्राभिषेक

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सपरिवार पुलिस केंद्र स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजन कर जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी।
पूजन के दौरान भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, पंचामृत और ईख के रस से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
रुद्राभिषेक के बाद एसपी अनुदीप सिंह ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, भगतपाड़ा स्थित बजरंगबली शिव मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। अमर भगत ने धर्मपत्नी के साथ मुख्य जजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। पुरोहित विनोद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजन संपन्न कराया। पूरे कार्यक्रम में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों ने पूजा-अर्चना की। देर तक चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।

img 20260811 wa00457592590049299170108
img 20260811 wa00443770736082377634448

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!