Search

August 12, 2026 1:41 am

मकान निर्माण रोकने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक घायल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को देवपुर में मकान निर्माण के दौरान हुई विवाद में हुई मारपीट में दशरथ साहा घायल हो गया। इसको लेकर थाना में शिकायत की गई है। घटना की सूचना मिलने साथ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया। घायल व्यक्ति ने बताया कि अपने जमीन पर मकान बना रहे थे कि गांव के ही ताराचंद साहा , भानु साहा , भालका साहा ,रंजीत साहा सहित नो व्यक्तियों ने लाठी , डंडे से लैस होकर आया व काम को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हुई विवाद में आरोपियों ने सर में लाठी से मारकर घायल कर दिया। वही अन्य लोगो से भी मारपीट किया व जान से मारने की धमकी भी दिया। उधर इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नही हुई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!