पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के इंडियन पंच के संवाददाता रमेश ठाकुर के आकस्मिक निधन पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रमेश ठाकुर का असामयिक निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने समाज और आमजनों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में अहम भूमिका निभाई। उपायुक्त ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।





