पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ढेकीदुबा गांव के समीप रविवार को पीडब्ल्यूडी सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पिनरगढ़िया गांव निवासी रफीक अली और उनकी पत्नी तोहरा बीबी सड़क पर गिर पड़े, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद रफीक अली के दाहिने पैर की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, तोहरा बीबी को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।






