Search

August 18, 2026 12:39 am

छात्रों के सामने झुकी हेमंत सरकार, छात्रों के बीच खुशी की लहर।

परीक्षा रद्द करना छात्रों की जीत, CBI जांच के बिना कार्रवाई अधूरी : अभाविप।

सानू कुमार

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने JSSC-CGL समेत TDPL के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होना छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है, लेकिन जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी। सन्नी तिवारी ने सरकार से JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक की CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे सक्रिय लोगों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होना चाहिए। साथ ही वर्ष 2014 से अब तक आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की भी गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।अभाविप ने सरकार से जल्द CBI जांच की घोषणा करने तथा पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि झारखंड के लाखों अभ्यर्थियों का व्यवस्था पर विश्वास बहाल हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!