Search

August 22, 2026 11:57 pm

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पाकुड़िया (पाकुड़): ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर शनिवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर क्षेत्र में अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की शिक्षाएं इंसानियत, अदल और रहमत का संदेश देती हैं। इस मुबारक मौके पर सजावट और जुलूस के साथ-साथ उनकी सीरत से प्रेरणा लेकर समाज में शांति, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश फैलाने की जरूरत है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में एएसआई महादेव चौधरी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, मुखलेश अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!