सानू कुमार
टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट गड़बाड़ी के सहयोग से ग्रामीण आजीविका, आय वृद्धि एवं रोजगार के अवसरों को लेकर शनिवार को लेकर बैठक की गयी. बैठक में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के एसपीभी प्रेझा फाउंडेशन के द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ना, परिवारों की आय बढ़ाना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. वही कल्याण गुरुकुल, संथाल परगना के एरिया मैनेजर निरंजन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कमी नहीं है. कहां कि जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की. उन्होंने कहा कि कल्याण गुरुकुल युवाओं को रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं तक इस जानकारी को पहुंचाने और योग्य युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ने की अपील की. मौके पर हिरणपुर गुरुकुल के प्रिंसिपल प्रवीण सिन्हा, प्रयोजना प्रभारी उज्ज्वल सरकार, प्रकाश घोष सहित अन्य मौजूद थे.






