Search

August 23, 2026 12:40 am

ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; चालक पर नामजद केस।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के चीलगांव निवासी राजेश हेंब्रम ने थाने में आवेदन देकर एक ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाने में दिए आवेदन में वादी राजेश हेंब्रम ने उल्लेख किया है कि विगत 15 अगस्त 2026 को उसका भाई शिवधन हेंब्रम (18) महेशपुर- पीपरजोड़ी खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल देखने के बाद समय लगभग 8 बजे अपने रिश्तेदार को मोटरसाइकिल से दुर्गापुर पहुंचाने गया था. दुर्गापुर जाने के क्रम में कुछ लड़के रास्ते में धमकी का इशारा किया था. दुर्गापुर से वापसी के क्रम में चीलगांव गांव के गिरजाघर के पास ऑटो संख्या जेएच 16 ई 3339 के साथ दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई. घटना स्थल से ऑटो चालक के द्वारा मृतक के मोबाइल फोन रिसीव कर गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हुए बोला गया कि तुम्हारा आदमी यहां ठोकर मारकर भाग गया है, और तुमलोग उसे खोज रहे हो. जब हमलोगों को घटना का पता चला तो तुरंत घटनास्थल में पहुँचकर देखा कि वादी का भाई शिवधन हेंब्रम सड़क किनारे मोटरसाइकिल सहित मृत अवस्था में पड़ा मिला. जब शव को देखा गया तो प्रतीत हुआ कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर हत्या किया गया है. बताया गया है कि घटना स्थल में बड़ा पत्थर, आस-पास में खून गिरा पड़ा था. थाने में दिए आवेदन में वादी राजेश हेंब्रम ने ऑटो चालक साहेब सोरेन दुर्गापुर गांव निवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में नामजद आरोपी ऑटो चालक साहेब सोरेन के खिलाफ वादी के भाई शिवधन हेंब्रम की हत्या करने के आरोप में थाना कांड संख्या 145/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!