Search

August 24, 2026 1:26 pm

जटाधारी मंदिर में चोरी, दानपेटी से नगदी ले उड़े चोर।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में रखी नगदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मंदिर समिति और नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए चोरी से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जटाधारी मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर को चोर निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और ऐसी घटनाओं में नशेड़ियों की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही चोरी में शामिल लोगों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
पर्यटन विभाग ने जटाधारी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया है। इसके बावजूद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

img 20260824 wa00013467607036045379984
img 20260824 wa00023664248351664718187

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!