Search

August 24, 2026 9:55 pm

ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अमड़ापाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसआई कवींद्र मिश्रा ने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
एसआई ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जुलूस के रूट को लेकर भी चर्चा की गई और सभी से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की गई। बैठक में मुखिया गयालाल देहरी, एएसआई संतोल मुर्मू, चौकीदार शत्रुधन देहरी, मो. लियाकत अली, मो. आशिक, मो. जाबीर हुसैन, मो. महफूज आलम, मो. जहांगीर अंसारी, मो. साहब अख्तर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

img 20260824 wa00605935479639374765029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!