Search

August 24, 2026 9:55 pm

कानून की समझ से मजबूत होगी युवाओं की राह, डालसा ने अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

पाकुड़। युवा विधिक सहायता माह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ की ओर से सोमवार को माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं को कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
झालसा रांची के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पैरा लीगल वॉलंटियर कमला राय गांगुली, एएमपी के जिला प्रभारी डॉ. अजीजुर रहमान, माय भारत केंद्र के सहायक मो. नूर आलम, एंडेवर एकेडमी युवा क्लब की सचिव जयश्री सिंह और इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कमला राय गांगुली ने कहा कि युवाओं को कानून की जानकारी होने से वे अपने अधिकारों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। कार्यक्रम में कानून से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों के साथ जरूरतमंदों को सरल प्रक्रिया से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। डॉ. अजीजुर रहमान ने कहा कि नशे से दूर रहना और शिक्षा के महत्व को समझना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। जेडएच विश्वास ने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान मो. नूर आलम, प्रिंस प्रकाश और जयश्री सिंह ने भी युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता फजर शेख, उदय कुमार, नीरज कुमार राउत समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

img 20260824 wa00683429591980592314692
img 20260824 wa00692402214646706897836

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!