Search

August 25, 2026 11:42 pm

भारी वाहनों से सहमे स्कूली बच्चे, तीन बजे से नो-इंट्री की मांग।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सड़क में भारी वाहनों की आवागमन से हिरणपुर बाजार स्थित विद्यालयों के बच्चो में दहशत बना हुआ है। जो छुट्टी के बाद वापस घरो की ओर लौटते वक्त काफी परेशान रहता है। बाजार क्षेत्र के मुख्य सड़क किनारे पीएमश्री मध्य विद्यालय व मॉडल प्लस टू विद्यालय है। जहां से अपरान्ह तीन बजे छुट्टी होने के बाद सेकड़ो की संख्या में बच्चे मुख्य सड़क होते हुए अपने अपने घरो की ओर लौटते है। उस वक्त तक प्रतिदिन काफी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। उधर सड़क की हालात भी काफी जर्जर बनी हुई है। जहां आये दिन दुर्घटनाये घट रही है। बारिश की पानी बहाव से सड़क में अधिकांश जगहों पर गहरी खाई बन गई है। प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवागमन पर अपरान्ह चार बजे से देरशाम 10 बजे तक नो इंट्री लगाई गई है। जबकि विद्यालय छुट्टी का समय तीन बजे अपरान्ह है। पीएमश्री विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य लोगो ने बताया कि छुट्टी के समय सड़क में नो इंट्री न रहने से भारी वाहनों का आवागमन होते रहता है। जिससे दुर्घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। इसको लेकर प्रशासन को तीन बजे अपरान्ह से नो इंट्री लगाना आवश्यक है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बच्चो की हित मे मुख्य सड़क की नो इंट्री अपरान्ह तीन बजे से कर दिया जाएगा। बहरहाल नो इंट्री की समय परिवर्तन किए जाने से बच्चे काफी सुरक्षित घर लौट पाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!