Search

August 25, 2026 11:43 pm

20 मिनट के भीतर घर से गायब हुआ पांच दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की तलाश।

पाकुड़: जिले के हिरणंदनपुर पंचायत अंतर्गत महुआडांगा गांव में मंगलवार सुबह पांच दिन का नवजात रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक नवजात का कोई सुराग नहीं मिल सका था। नवजात के पिता रसका सोरेन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी बूदिन हांसदा घर से कुछ दूरी पर कपड़े धोने गई थीं। घर के दूसरे कमरे में नवजात के दादा-दादी सो रहे थे, जबकि बच्चा घर में सो रहा था। करीब 20 मिनट बाद जब बूदिन हांसदा वापस घर लौटीं तो बच्चा वहां नहीं मिला। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पंचायत के मुखिया नीपू सरदार को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने तत्काल नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के इलाकों में नवजात की तलाश शुरू कर दी। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नवजात के गायब होने की सूचना मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और बच्चे की तलाश जारी है।

img 20260825 wa00835113062320970935785

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!