Search

September 2, 2026 10:51 pm

SIR की सुनवाई में पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, बोले- कोई पात्र मतदाता न छूटे

पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई का बुधवार को संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने जायजा लिया। उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत भवन में चल रही सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से दावा-आपत्तियों के निष्पादन, दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाताओं को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। पात्र मतदाता किसी भी स्थिति में सूची से वंचित न रहे, इसे प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक वैध दस्तावेज के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए। सुनवाई के दौरान प्रत्येक मतदाता को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव रवि प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, एईआरओ सह बीडीओ लिट्टीपाड़ा संजय कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

img 20260902 wa00026076853635727875544
img 20260902 wa00012131405557774740323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!