Search

September 5, 2026 6:28 pm

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

अक्षय कुमार

रामगढ़। आज राधा- गोविंद पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

img 20260905 wa03521091207447412131073

कार्यक्रम का शुभारंभ राधा – गोविंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बी. एन. साह विद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, संस्था की सदस्या शफूलमती साह एवं राधा-गोविंद विश्वविद्यालय के सीएफओ संजय कुमार के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं राधा- गोविन्द शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद साह एवं स्वर्गीय राधा देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पार्चण एवं दीप प्रज्ज्वलन मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तत्पश्चात सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर केक काटा गया। इस अवसर पर चेयरमैन बी. एन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी एवं फूलमती साह के द्वारा समस्त शिक्षकवृंद एवं कर्मचारीगण को उपहार दे कर सम्मानित किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा को पुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं।

img 20260905 wa03527680423125619201588
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में मौजूद विद्यालय परिवार

मौके पर स्कूल के छात्र – छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन राजश्री ओझा तथा अंकित झा ने किया। मौके पर प्रशासक के. एन. सिंह, व्याख्याता डॉ. संजय सिंह, समस्त शिक्षकवृंद ,विद्यार्थीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!