Search

October 10, 2026 8:47 pm

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, टीम स्वर्णरेखा बनी विजेता

अक्षय कुमार

रांची। सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत गांधीनगर क्रिकेट ग्राउंड में टीम कावेरी और टीम स्वर्णरेखा के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। मैच में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम कावेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित मुकाबले में 152 रन बनाए। इसके जवाब में निदेशक (मानव संसाधन ) हर्ष नाथ मिश्र के नेतृत्व में टीम स्वर्णरेखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वें ओवर में 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले श्री अमरेश प्रधान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  पंकज कुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की तथा विजेता टीम स्वर्णरेखा को बधाई दी।

FB IMG 1791641477067
गांधीनगर क्रिकेट स्टेडियम
FB IMG 1791641465344 1

अवसर विशेष पर निदेशक तकनीकी (संचालन) चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (परियोजना एवं योजना) अनुप हंजुरा भी उपस्थित थे उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया I इसके अतिरिक्त खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिल हुसैन को भी सम्मानित किया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने कार्यस्थल पर आपसी सहयोग, सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सतर्कता जागरूकता अभियान के मूल संदेश: ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण को भी रेखांकित किया।

FB IMG 1791641753423

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!