Search

September 6, 2026 12:32 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस सह- सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया

अक्षय कुमार

रामगढ़। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस सह-सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह एवं सचिव प्रियंका कुमारी ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. गोविंद साह एवं स्व. राधा देवी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि एवं सम्मान व्यक्त करते हुए की गई।

img 20260905 wa02089067946506492138153
img 20260905 wa02151244907766457370855

कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल स्वागत भाषण देते हुए डॉ. एस. राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हम सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा और संस्कार का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण एवं योगदान के लिए बधाई दी। कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन है।

img 20260905 wa02077095726942865047426
img 20260905 wa02103721890158008644761

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ रंजना पांडेय और डॉ पूनम कुमारी ने किया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के धर्मपत्नी पत्नी फूलमती देवी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, रानी कुमारी, गौरव कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह , विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!