Search

August 31, 2026 12:17 am

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर J.S.M. इंटर कॉलेज, बेरमो में खेल महोत्सव का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार

बेरमो। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर J.S.M. इंटर कॉलेज में खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करना रहा।

img 20260829 wa02503966073494611448342
img 20260829 wa02618840051956548046614

खेल महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, रस्साकशी, 400 मीटर दौड़, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं म्यूजिकल चेयर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

img 20260829 wa02725798335292618234892
विभिन्न खेलों में शामिल हुई छात्राएं

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेणु मिश्रा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में खेल शिक्षिका रूबी घोषाल, चंदा सिन्हा, फरहा नाज़, सुरेखा, सुनीता, स्वीटी, मंजू एवं विद्या सहित अन्य शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!