पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाकर लगातार निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में सोनाजोड़ी में इलाजरत चार मरीजों के लिए फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान किया। मझलाडीह की थैलेसीमिया पीड़ित आर्मीन खातून के लिए चांचकी निवासी अजमल शेख ने ए पॉजिटिव रक्तदान किया। कोटलपोखर की राबियाना खातून के लिए जाहरुल शेख ने ओ पॉजिटिव, संग्रामपुर के साहिर शेख के लिए अहेदुर शेख ने ए पॉजिटिव तथा तोड़ाई निवासी दीपू मुर्मू की पत्नी के लिए फरसा निवासी राजीबुल शेख ने एबी पॉजिटिव रक्त दिया।
सभी मरीज सोनाजोड़ी में इलाजरत हैं। रक्त मिलने के बाद मरीजों के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। मौके पर फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, रक्तदाता कर्मचारी पीयूष दास और नवीन कुमार मौजूद थे।
Also Read: ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी की सुरक्षित वतन वापसी, सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने कराया रेस्क्यू।





