पाकुड़। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) से जुड़े सरकारी कर्मियों ने सोमवार को सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप पूर्व कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान शिक्षकों समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।।कर्मियों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों से ही सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सका। वे सरकारी कर्मचारियों के प्रति हमेशा संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रहे। कर्मचारियों के हक और अधिकार के लिए वे लगातार गंभीरता से पहल करते थे। उनके निधन से सरकारी कर्मियों में गहरा शोक है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।







