Search

September 9, 2026 12:05 am

अपहरण केस में बंगाल पुलिस की पाकुड़ में दबिश, होटल खंगाले, लोकेशन मिली, संदिग्ध नहीं।

पाकुड़। अपहरण के एक मामले की जांच को लेकर पश्चिम बंगाल की सूती थाना पुलिस ने सोमवार रात पाकुड़ शहर के कालीभाषण पोखर स्थित एक होटल समेत ओर भी आसपास के होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्धों की तलाश में पहुंची थी। बताया गया कि पुलिस को कुछ लोगों की मोबाइल लोकेशन पाकुड़ में मिली थी। टीम ने होटल की डायरी खंगाली और कमरों की तलाशी ली। होटल संचालकों से ठहरने वाले लोगों की जानकारी भी ली गई। हालांकि, पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। लोकेशन के आधार पर पहुंची टीम को अपेक्षित जानकारी नहीं मिल सकी और बिना किसी गिरफ्तारी के वापस लौटना पड़ा।
सूती थाना प्रभारी के अनुसार, करीब पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण/मिसिंग के अलावा चोरी समेत अन्य मामले शामिल हैं। इन्हीं मामलों की जांच के क्रम में संदिग्धों के पाकुड़ में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम यहां पहुंची थी। फिलहाल कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!