पाकुड़िया (पाकुड़)। खजूरडंगाल पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव सह जनसेवक 50 वर्षीय कुंदन कुमार भगत का गुरुवार देर रात उनके अमरापाड़ा स्थित निजी आवास पर निधन हो गया। बताया गया कि सोने के दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हुई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया, वहीं पाकुड़िया प्रखंड के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। कुंदन कुमार भगत के निधन पर शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कर्मियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की कामना की।







