Search

September 12, 2026 11:30 pm

स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियां, पांच घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सकुशल बरामद।

विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही या कुछ और….

सानू कुमार

11 सितंबर को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल से दो नाबालिग छात्राएं अचानक लापता हो गई हैं. घटना बीते शुक्रवार की है. शाम तीन बजे से लेकर रात आठ बजे तक परिजनों और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बना रहा.

तकनीक और पुलिस की तत्परता से मिली सफलता।

परिजनों ने घबराए हुए हालत में देर शाम महेशपुर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. महेशपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए तकनीकी सहायता (मोबाइल लोकेशन) के आधार पर नाबालिग बच्चियों के महेशपुर- छक्कूधारा में होने की पुष्टि की. पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत रात को महेशपुर- छक्कूधारा पहुंची और दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया.

बच्चियों का बयान बनाम ग्रामीणों के सुलगते सवाल।

बरामदगी के बाद बच्चियों ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर एक बजे ही स्कूल से निकलकर अपनी साइकिल से सहेली के घर चली गई थीं. बच्चियां भले ही सुरक्षित घर लौट आई हैं, लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों और समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

परिवार की चुप्पी क्यों: जब बच्चियां उस घर में मौजूद थीं, तो उस परिवार के लोगों ने बच्चियों के माता-पिता को फोन पर जानकारी क्यों नहीं दी.

लापरवाही या कुछ और…बिना परिजनों की मर्जी या जानकारी के कोई भी किसी दूसरे के बच्चों को स्कूल से अपने घर कैसे ले जा सकता है. अगर इस दौरान कोई अनहोनी हो जाती तो जिम्मेदारी किसकी होती. स्कूल प्रबंधन के रवैये पर भी उठे सवाल. घटना के बाद चौक चौराहे में विद्यालय की लापरवाही को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!