पाकुड़। सहरकौल स्थित डॉ. अनुज साहा के क्लिनिक परिसर में रविवार को पाकुड़ जिला तेली समाज की बैठक सह कार्यकर्ता जुटान हुई। बैठक में समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के साथ गांव से जिला स्तर तक सक्रिय नेटवर्क तैयार करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नगर कमेटी की तर्ज पर प्रखंड स्तरीय समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षक दल गठित करने पर सहमति बनी। वहीं हर गांव तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तरीय संयोजक (VLC) बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया गया। गैर-राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
समाज के व्यापक जुटान के लिए दिसंबर में जिला स्तरीय महासभा आयोजित करने की घोषणा की गई। इसके लिए प्रखंड स्तर पर सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन राजू नंदन साहा व हुकुम चंद ने किया। मौके पर अनुगृहीत साह, रंजन साहा, डॉ. अनुज साहा, अशोक कुमार साहा, अरविंद गोराई, धनेश्वर साहा, दीपक साहा, कालीचरण साहा, रतन साहा समेत बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष कुमार शांतनु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





