एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर SIT की छापेमारी; 6 टोटो और 5 बाइक भी जब्त
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ के पास पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 क्विंटल कोयला जब्त किया है। मौके से कोयला ढोने में इस्तेमाल 6 टोटो और 5 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। पुलिस ने तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों वसीम शेख, नईम शेख और रसीकुल शेख को गिरफ्तार किया। एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। टीम ने कोयला मोड़ के पास छापेमारी कर कार्रवाई की। मामले में नगर थाना कांड संख्या 216/2026 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छापेमारी में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता समेत पुलिस पदाधिकारी, टाइगर मोबाइल और सशस्त्र बल शामिल थे।





