Search

September 17, 2026 5:46 pm

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एसआईआर (SIR) के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई

अक्षय कुमार

रामगढ़। डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा-लारी, रामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एसआईआर (SIR) के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महाविद्यालय के विभिन्न सत्रों के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने आसपास के लारी एवं सुकरीगढ़ा गांवों में जाकर आम लोगों को S.I.R से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा इसके महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षुओं ने लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जागरूक, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

img 20260916 wa01773744722345664532101
img 20260916 wa01787964841682985859583

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार प्रभाकर, प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा,मोहम्मद परवेज अख्तर एवं व्याख्याता बाबूचंद प्रसाद, बरुण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की पूरी देखरेख एवं अगुवाई एनएसएस समन्वयक एवं शारीरिक शिक्षक श्री पिंटू कुमार पटेल के द्वारा की गई। इस जाकरुकता रैली में बी.एड. सत्र 2025-27, बी.एड. सत्र 2026-28, डी.एल.एड. सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। कुल 88 प्रशिक्षुओं ने रैली में भाग लेकर एसआईआर से संबंधित जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी प्रशिक्षुओं में जूस एवं नास्ता वितरित किया गया। महाविद्यालय के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!