Search

September 21, 2026 11:38 pm

आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसरोकार का मंत्र, बोले- जनता की समस्याओं के समाधान में जुटें।

पाकुड़। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर चर्चा की। बैठक में बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क और एमएमडीआर समेत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच सक्रिय रहकर समस्याओं की जानकारी लेने और उन्हें उचित स्तर पर उठाने को कहा। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में अनमैपिंग मतदाताओं, सत्यापन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी चर्चा हुई। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से लगातार संपर्क ही संगठन की मजबूती का आधार है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!