Search

September 22, 2026 11:34 pm

गांवों में पहुंचे आलमगीर आलम, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

बिजली, पानी, सड़क व नाला समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने रखी बात।

पाकुड़। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड की नवादा और गोध्यईपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बिजली, चापाकल, पीसीसी सड़क, नाला और चबूतरा समेत कई समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित स्तर पर पहल कर समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि गांवों का विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभाग और सक्षम स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, अब्दुल बासिर, जिला महासचिव सेलिम हुसैन, मुखिया हारून शेख, लाडू शेख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

img 20260922 wa00114930269462756670236
img 20260922 wa00102895860965301268694

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!