पाकुड़। महिला के साथ मारपीट कर उसका दांत और जबड़ा तोड़ने के आरोप में पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने हंजेला शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी हरिगंज गांव निवासी मतिम शेख का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 163/26 दर्ज है। महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





