पाकुड़। एसडीपीओ कुमार गौरव के साथ हुई बैठक में कोयला चोरी, आसंदीपा-दुर्गापुर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आम लोगों से जुड़े मुद्दों के साथ चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान डीजल चोरी की घटनाओं में कमी आने और फिलहाल ऐसी घटनाएं नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ आगे काम करने पर जोर दिया गया।
बैठक में ब्रजमोहन साह विष्णु, बाबू साहा, राहुल सिंह, बीजीआर की ओर से बबलू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





