Search

September 23, 2026 11:48 pm

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 24 से 27 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन।

पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की बैठक में बालक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के सचिव प्रणय कुमार तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 24 से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के 30 सितंबर से शुरू होने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है।
टूर्नामेंट में 1 सितंबर 2013 के बाद जन्म लेने वाले बालक ही भाग ले सकेंगे। किसी क्लब के माध्यम से प्रवेश लेने के इच्छुक खिलाड़ी संघ के कोषाध्यक्ष गणपत कुमार से संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल की पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट, स्कूल के लेटर पैड पर बोनाफाइड प्रमाणपत्र, आधार कार्ड/पीवीसी कार्ड तथा माता-पिता का वोटर कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा। बैठक में सोमन घोष, आशुतोष यादव, अरिजीत मंडल और देवकांत पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संपर्क : गणपत कुमार, कोषाध्यक्ष — 7717765605।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!