Search

September 26, 2026 1:18 am

स्कूलों की व्यवस्था पर सीजेपी मुखर, शिक्षक पर छात्रा से अशोभनीय व्यवहार के आरोप की जांच की मांग

पाकुड़ CJP सदस्यों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व आधारभूत व्यवस्था की जांच कराने तथा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, मोहनपुर के शिक्षक अरुण कुमार पर छात्रा से कथित अशोभनीय व्यवहार के आरोप की निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने कक्षा 11 की छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया। साथ ही मामले को दबाने के लिए कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से दबाव, डराने-धमकाने और आर्थिक प्रलोभन देने का प्रयास किए जाने की भी शिकायत की गई है। पूर्व में भी शिक्षक के खिलाफ ऐसी शिकायतें सामने आने का दावा करते हुए उनकी भी जांच की मांग की गई है। CJP सदस्यों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन, विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए विद्यालय भ्रमण की अनुमति मांगी है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष पूर्व में रखी गई शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। आवेदन 25 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!