Search

September 26, 2026 9:23 pm

मासिक लोक अदालत में 66 मामलों का निष्पादन, 2.01 लाख रुपए में हुआ समझौता।

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। झालसा, रांची के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने की। प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी की देखरेख में समझौते योग्य मामलों की सुनवाई की गई।
लोक अदालत के लिए नौ बेंचों का गठन किया गया था। विभिन्न मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति के आधार पर 66 वादों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 2 लाख 727 रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास सहित न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलिंटियर्स तथा वादी-प्रतिवादी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!