Search

September 29, 2026 9:38 pm

उपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध अहले सुबह चला जांच अभियान, 21 वाहनों की जांच में 6 पर कार्रवाई, ₹71,950 का जुर्माना

अक्षय कुमार

रामगढ़। रात एवं अहले सुबह सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी एवं मालवाहक वाहनों द्वारा वाहन खड़ा किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को अहले सुबह विशेष जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की टीम द्वारा एनएच-33 एवं एनएच-23 अंतर्गत विभिन्न प्रमुख स्थलों पर औचक जांच की गई। इस दौरान सड़क किनारे एवं नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी एवं मालवाहक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

img 20260929 wa00898100736922188988686
image editor output image 903067894 17906909933517239211985507873471

जांच अभियान के दौरान कुल 21 वाहनों की जांच की गई। इनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹71,950 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क किनारे एवं नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के कारण आवागमन बाधित होने के साथ- साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसे में वाहन चालक एवं वाहन मालिक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!