Search

October 2, 2026 10:01 pm

हेमलाल मुर्मू ने फुटबॉल को किक मारकर किया फाइनल का उद्घाटन, बोले- खेल से होता है शारीरिक-मानसिक विकास

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। बोहड़ा पंचायत के कालाझोर फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने फुटबॉल को किक मारकर किया। आदिवासी ऐभेन गावंता क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में स्पार्टन क्लब लिट्टीपाड़ा और एफसी बादोली बायार शिकारीपाड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं। विधायक हेमलाल मुर्मू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन खेल शारीरिक और मानसिक विकास का बेहतर माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और युवाओं को उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण व दर्शक मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले को लेकर मैदान में उत्साह का माहौल रहा।

img 20261002 wa00461219762558001136609

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!